inshorts

दिल्ली में घर के ऊपर से निकल रही हाईवोल्टेज तार में चिपकने से 2 भाइयों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में एक घर के ऊपर से निकल रही 11,000 वोल्ट की तार में चिपकने से मंगलवार को 2 भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें बचाने के प्रयास में उनके परिवार का एक अन्य सदस्य भी घायल हो गया। बकौल पुलिस, इस मामले में कोई आपराधिक साज़िश सामने नहीं आई है।