पंजाबी बाग (दिल्ली) में एक युवती से 2 बदमाशों द्वारा चाकू की नोंक पर सोने की चेन व पर्स लूटने की घटना सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना 25 फरवरी की रात की है व एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश युवती से छीना-झपटी करते दिख रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट का केस दर्ज किया है।