दिल्ली में जल संकट के बीच दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। आतिशी ने कहा, "उन्होंने (केजरीवाल) सबसे पहले मुझसे बिजली और पानी (की समस्याओं) के बारे में पूछा।" आतिशी ने आगे कहा, "केजरीवाल ने इसके लिए ज़रूरी कदम उठाने को कहा है।"