दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने नरेला में झाड़ियों में लावारिस मिली एक दिन की बच्ची की तस्वीरें शेयर कर कहा है, "इंसानियत खत्म हो गई है...कैसे कोई इस परी को फेंक सकता है?" बकौल मालीवाल, बच्ची अस्पताल में भर्ती कराई गई है और उन्होंने पुलिस को नोटिस भेजकर जल्द ऐसे 'ज़ालिमों' को गिरफ्तार करने को कहा है।