दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में सोमवार को एक 4-मंज़िला रिहायशी इमारत ढह गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हालांकि, इमारत पहले से ही खाली थी और घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। पुलिस को घटना को लेकर सुबह 8:45 बजे कॉल की गई थी जिसके तुरंत बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे।