दिल्ली में तीसरी मंज़िल से गिरी बच्ची, उसे बचाते हुए पिता व बड़ी बहन भी गिरे; दो की मौत

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के मुस्तफाबाद में खेलने के दौरान एक बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से गिरकर 5-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बकौल पुलिस, बच्ची के पिता व बड़ी बहन भी उसे बचाने के दौरान नीचे गिर गए जिसके बाद उसके पिता की मौत हो गई। बच्ची की बड़ी बहन को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।