दिल्ली में तेज़ रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को कुचला, 4 की हुई मौत

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सीमापुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक अज्ञात तेज़ रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया जिनमें से चार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बकौल पुलिस, वाहन का पता लगाने के लिए कई दलों का गठन किया गया है और केस दर्ज हो गया है।