दिल्ली में दर्ज किया गया सीज़न का सबसे ठंडा दिन, 4.6°C तक लुढ़का तापमान

दिल्ली में रविवार को 4.6°C के साथ इस सीज़न का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ उसमें चूरू (-2.6°C), गंगानगर (3.5°C) और हिसार (2.0°C) शामिल हैं। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।