दिल्ली में दर्ज हुआ 17 वर्षों के भीतर फरवरी का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में सोमवार को 33.6°C अधिकतम तापमान के साथ 17-वर्षों के भीतर फरवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर आज 33.6°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ जबकि 26 फरवरी 2006 को दिल्ली में 34.1°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। वहीं, 17 फरवरी 1993 को दिल्ली में 33.9°C अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था।