दिल्ली में दहेज के लिए ससुरालवालों ने महिला को जलाकर मारने का किया प्रयास: डीसीडब्ल्यू

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने एक वीडियो शेयर कर बताया, "मंडावली इलाके में एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने ₹5 लाख के दहेज के लिए जलाकर मारने का प्रयास किया।" बकौल मालीवाल, "महिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।" वीडियो में पीड़िता कह रही है, "पति रोज़ शराब पीकर मार-पिटाई करता है।"