inshorts

दिल्ली में दो अज्ञात लोगों ने सीबीआई अधिकारी से छीनी सोने की चेन: पुलिस

दिल्ली पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जयकर के अनुसार, शिकायतकर्ता (सीबीआई अधिकारी) ने बताया कि वह पुष्प विहार सेक्टर-1 के पास अपने परिवार के साथ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्ति उनके पीछे आए और 2 तोले की सोने की चेन छीनकर भाग गए। बकौल पुलिस, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।