दिल्ली में दो लोगों को गिरफ्तार कर बरामद की गई ₹40 करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत ₹40 करोड़ से अधिक है। हेरोइन एक कार की सीट में छिपाकर म्यांमार से मणिपुर के रास्ते तस्करी कर भारत लाई गई थी।