दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू को लॉकडाउन नहीं माना जाना चाहिए और राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा। उन्होंने कहा, "आज दिल्ली में कोविड-19 के 5,500 मामले रिपोर्ट होने की उम्मीद है और पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 8.5% हो गया है।" दिल्ली में ओमीक्रॉन वैरिएंट के 382 मामले हैं।