दिल्ली में सोमवार को निजी स्कूल कैब चालकों ने अपने वाहनों के लिए कमर्शियल कैब के स्टेटस की मांग करते हुए हड़ताल की। हड़ताल के कारण कई बच्चों के अभिभावकों को उन्हें खुद स्कूल छोड़ने जाना पड़ा। एक कैब चालक ने कहा, "हमारी दिल्ली सरकार से गुज़ारिश है...हमें सपोर्ट करे...हम (कोविड-19) महामारी के कारण पहले...काफी मुश्किलें झेल चुके हैं।"