दिल्ली में निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के साइट पर बने गड्ढे में डूबने से 3 लड़कों की हुई मौत

द्वारका (दिल्ली) में शनिवार को निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स के भीतर बने गड्ढे में डूबने से 20-25 वर्षीय तीन लड़कों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फुटबॉल खेलकर लौट रहे चार युवक दीवार कूदकर निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में घुसे थे। बकौल पुलिस, यह बारिश या बाढ़ से जुड़ी घटना नहीं है, निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स में पानी के गड्ढे सामान्य हैं।