दिल्ली में विभिन्न पुलिस थानों में पहली बार 8 महिला इंस्पेक्टरों को एसएचओ नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मॉय बिस्वाल ने कहा है कि दिल्ली में अब कुल 9 महिला एसएचओ हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय राजधानी की पुलिस में युवा ऊर्जा के प्रवाह के लिए कुल 44 पुलिस अधिकारियों को पहली बार एसएचओ बनाया गया है।