दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर इलाके से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है जो एक भारतीय नागरिक की फेक आईडी पर राष्ट्रीय राजधानी में रह रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आतंकी के पास से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, एक्स्ट्रा मैगज़ीन, एक हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल और 110 राउंड कारतूस बरामद हुए हैं।