दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,109 नए मामले सामने आए जो बीते दिन के मुकाबले 27% अधिक हैं।
इस अवधि के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,265 मरीज़ रिकवर हुए व सक्रिय मामलों की संख्या 4,325 हो गई। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट 5.87% दर्ज हुआ और कोविड-19 से 1 मौत दर्ज हुई।