दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 27,000 से ज़्यादा मामले मिले, 40 लोगों की हुई मौत

दिल्ली में बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोविड​​-19 के 27,561 मामले मिले और 40 लोगों की मौत हुई जबकि पॉज़िटिविटी रेट 26.22% रहा। दिल्ली में मंगलवार को 21,259 केस मिले थे और 23 मौतें दर्ज हुईं थीं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के करीब 57,000 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं और 2,200 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं।