दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12,527 नए मामले सामने आए व 24 मौतें हुईं दर्ज

दिल्ली सरकार द्वारा सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 12,527 नए मामले सामने आए जो रविवार को दर्ज हुए 18,286 मामले की तुलना में कम है। वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड-19 से 24 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 27.99% हो गया जो रविवार को 27.87% था।