दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 923 नए मामले दर्ज किए गए जो मंगलवार को मिले 496 मामलों से 86% ज़्यादा हैं। इस दौरान दिल्ली में कोविड-19 से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई और 344 मरीज़ इस संक्रमण से ठीक हुए। गौरतलब है, ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली में नई पाबंदियां लागू की गई हैं।