दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 461 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 2 मौतें दर्ज हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 का पॉज़िटिविटी रेट 3.95% से बढ़कर 5.33% हो गया है। दिल्ली में कोविड-19 के 1,262 सक्रिय मामले हैं जबकि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 269 मरीज़ रिकवर हुए।