दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोविड-19 के 517 नए मामले, पॉज़िटिविटी रेट हुआ 4.21%

दिल्ली में रविवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 517 नए मामले सामने आए जबकि शनिवार को 461 मामले दर्ज हुए थे। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 261 मरीज़ रिकवर हुए और शून्य मौतें दर्ज हुई। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 का पॉज़िटिविटी रेट 4.21% रहा जो शनिवार को 5.33% था।