दिल्ली के ताज़ा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24-घंटों के भीतर कोविड-19 के 21,259 नए मामले दर्ज किए गए जो पिछले दिन से 10% अधिक हैं और दैनिक संक्रमण दर 25.65% दर्ज हुई। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 से 23 मौतें हुईं। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 74,881 है।