दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 101 नए मामले हुए दर्ज, इस साल अब तक 396 केस मिले

दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 101 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में 9 सितंबर तक डेंगू के 295 मामले दर्ज किए गए थे जिसके साथ ही इस साल अब तक 396 केस मिले हैं। इस महीने 17 सितंबर तक डेंगू के 152 मामले आए हैं।