दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 129 नए मामले हुए दर्ज, इस साल अब तक 525 केस मिले

दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 129 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सितंबर में अब तक डेंगू के 281 मामले दर्ज किए गए हैं और इस साल इसके अब तक 525 केस मिले हैं। गौरतलब है, दिल्ली में इस वर्ष डेंगू से कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है।