दिल्ली में फुटवियर फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
दिल्ली के लॉरेंस रोड इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार को फुटवियर बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी थी।