दिल्ली में फेस मास्क न पहनने पर जुर्माना लगाने की अभी कोई योजना नहीं: मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में फेस मास्क न पहनने पर सरकार जुर्माना लगाने की योजना नहीं बना रही है। उन्होंने कहा, "हमें कोविड-19 के साथ रहना सीखना होगा क्योंकि यह अधिक समय तक रहेगा...अगर (कोविड-19) मामले बढ़ते हैं...तो हम...कदम उठाएंगे।" बकौल सिसोदिया, "फिलहाल घबराने की ज़रूरत नहीं है...क्योंकि मामलों की संख्या कम है।"