दिल्ली में फेस मास्क पहनना फिर से किया गया अनिवार्य, उल्लंघन पर लगेगा ₹500 जुर्माना

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच बुधवार को हुई बैठक में नागरिकों के लिए फिर से फेस मास्क पहनना अनिवार्य करने का फैसला लिया। वहीं, इसका उल्लंघन करने वालों पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 632 नए केस रिपोर्ट हुए थे और सक्रिय मामले 1,947 हो गए हैं।