दिल्ली में फ्लाईओवर निर्माण स्थल से लोहे का टुकड़ा सिर पर गिरने से बच्चे की हुई मौत
दिल्ली में रविवार सुबह एक निर्माण स्थल से लोहे का भारी टुकड़ा एक बच्चे के सिर पर गिरने से उसकी मौत हो गई। दिल्ली-देहरादून फ्लाईओवर पर काम के दौरान लोहे का टुकड़ा हटाया जा रहा था और इसी दौरान एक टुकड़ा गलती से गिरकर बच्चे को जा लगा। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।