दिल्ली में बंदूक दिखाकर सीए के 2 कर्मियों से लूटे गए ₹50 लाख, पकड़ा गया एक लुटेरा

दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास बुधवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के 2 कर्मचारियों से बंदूक की नोक पर ₹50 लाख लूट लिए गए। बकौल पुलिस, दोनों कर्मचारी बाइक पर सवार थे और उनसे 4 लुटेरों ने लूटपाट की। वहीं, लूट के दौरान एक लुटेरा संतुलन खोकर सड़क पर गिर गया जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।