दिल्ली परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल को शुरू किए गए अभियान के तहत बस लेन में गाड़ियां, ऑटो व अन्य वाहन पार्क करने वालों से अब तक ₹11.20 लाख जुर्माना वसूला है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के पहले दिन 20 गाड़ियों और ऑटो चालकों से ₹10-10 हज़ार का जुर्माना वसूला गया। साथ ही 92 बस ड्राइवरों का चालान काटा गया।