दिल्ली में बाल तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल का मालिक सहित 3 महिलाएं गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 40 वर्षीय एक शख्स सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए शख्स का नाम डॉ. संजय मलिक है और वह जहांगीरपुरी में एक निजी अस्पताल का मालिक है। वहीं, पुलिस ने एक बच्ची को भी रेस्क्यू किया है जिसे बेचा जा रहा था।