जाफराबाद (दिल्ली) में 25-वर्षीय सलमान की हत्या करने वाले उसकी गर्लफ्रेंड के पिता मंज़ूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके एक नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है जबकि दूसरे बेटे की तलाश जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों ने सलमान को 8-बार चाकू मारा था। गौरतलब है, आरोपियों को लड़की का मृतक के साथ रिश्ता पसंद नहीं था।