दिल्ली में बैग के अंदर मिला युवक का गला कटा हुआ शव
मंगोलपुरी (दिल्ली) में शुक्रवार सुबह करीब 20-22 साल के एक लड़के का शव बैग में मिला। डीसीपी समीर शर्मा ने बताया, "सुबह करीब 7 बजे हमें घटना की जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस को एक बैंगनी रंग का बैग मिला जिसमें एक युवक का गला कटा शव था।" पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।