भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में भीषण हीटवेव के बीच मंगलवार से शुक्रवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45°C और शुक्रवार को 46°C तक जा सकता है। आईएमडी ने नवजात बच्चों, बुज़ुर्गों व काफी समय से बीमार लोगों के लिए अत्यधिक सतर्कता की अपील की है।