दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित मिला एक नाइजीरियाई शख्स, भारत में कुल मामले हुए 6
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में एक नाइजीरियाई शख्स को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। यह राजधानी में मंकीपॉक्स का दूसरा और देश में छठा मामला है। एलएनजेपी अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, शख्स ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। सोमवार को भारत ने देश में मंकीपॉक्स से पहली मौत की पुष्टि की थी।