इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत ₹2.5/किलोग्राम बढ़ाकर ₹66.61/किलोग्राम कर दी है और नई कीमत बुधवार से लागू हो गई है। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में सीएनजी की कीमत ₹69.18/किलोग्राम जबकि गुरुग्राम में ₹74.94/किलोग्राम हो गई है। गौरतलब है कि महीनेभर में 8वीं बार सीएनजी की कीमत बढ़ाई गई है।