दिल्ली में मां के दस्तावेज़ों के आधार पर जारी हुआ पहला जाति प्रमाण पत्र

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को सिंगल मदर के बेटे को मां के दस्तावेज़ों पर जारी पहला जाति प्रमाण पत्र दिया। मां अपने बेटे के लिए अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति की मांग कर रही थी। बकौल दिल्ली सरकार, पिछले साल तक जाति प्रमाण पत्र पिता या अन्य पैतृक पुरुष रिश्तेदार के दस्तावेज़ों के आधार पर ही जारी होता था।