दिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक 22-वर्षीय महिला ने प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। एक अधिकारी के मुताबिक, "काॅन्स्टेबल अनामिका कुमारी को महिला की सहायता के लिए...भेजा गया।" बकौल अधिकारी, "उन्होंने प्लैटफॉर्म पर कुछ महिला यात्रियों की मदद से एक चादर की व्यवस्था की...और बच्चे की डिलीवरी में मदद की।"