दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि 50% क्षमता की अनुमति के बीच मेट्रो स्टेशन व बस स्टॉप पर लंबी लाइनें लगने के मद्देनज़र दिल्ली में मेट्रो सेवाएं व बसें अब 100% क्षमता के साथ चलेंगी। बकौल उप-मुख्यमंत्री, बिना मास्क के किसी को यात्रा नहीं करने दी जाएगी। गौरतलब है, दिल्ली में ओमीक्रॉन के 382 मामले हैं।