दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज रात बढ़कर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है: मंत्री
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा है कि केंद्रीय जल आयोग का अनुमान है कि आज (सोमवार) रात यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 206.1 मीटर तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, "यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है इसलिए लोग राहत शिविर न छोड़ें।" सोमवार सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर 205.48 मीटर दर्ज किया गया था।