दिल्ली में युवक की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या, पार्क में मिला खून से लथपथ शव
दिल्ली के नांगलोई इलाके में शुक्रवार को एक 20-वर्षीय युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसका शव एक पार्क में खून से लथपथ मिला। मृतक के पिता ने अपने दामाद पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। बकौल परिजन, सामान लेने के बहाने युवक को उसका जीजा अपने साथ ले गया था।