दिल्ली में रेलवे के टिकट काउंटर पर यात्री के ₹500 के नोट को कर्मचारी ने ₹20 से बदला
हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन (दिल्ली) के टिकट काउंटर पर हाल ही में एक कर्मचारी ने एक यात्री के ₹500 के नोट को ₹20 से बदल दिया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में कर्मचारी ₹500 का नोट नीचे गिराकर अपने हाथ में ₹20 का नोट रखता दिख रहा है। बकौल रेलवे, आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।