दिल्ली में रेलवे संग्रहालय समेत 15 संग्रहालयों को दी गई बम से उड़ाने की झूठी धमकी
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में मंगलवार को रेलवे संग्रहालय समेत 10-15 संग्रहालयों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इससे पहले दिल्ली में स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी गई थी।