दिल्ली में लाखों के हीरे व सोना चोरी करने का आरोपी युवक गुजरात से हुआ गिरफ्तार
दिल्ली में एक हीरा फर्म की तिजोरी से हीरे और सोने के आभूषण चोरी करने के आरोप में 26-वर्षीय युवक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹30 लाख के आभूषण ज़ब्त किए हैं और उसके द्वारा ज़्यादातर गहने बेच देने की आशंका जताई है। बरामद आभूषणों में हीरे की 6 बालियां शामिल हैं।