लड़की ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग; कैच कर बचाए जाने का वीडियो सामने आया

सीआईएसएफ ने दिल्ली में अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की इमारत से छलांग लगाने वाली एक लड़की को बचाए जाने का वीडियो शेयर किया है। सीआईएसएफ ने ट्वीट किया, "बचा रहे ज़िंदगियां। सीआईएसएफ कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ ने एक लड़की की जान बचाई।" वीडियो में नीचे खड़े लोग मोटा कंबल फैलाकर उसे कैच करते दिख रहे हैं।