दिल्ली में लड़के की गर्दन में चाकू से वारकर की गई हत्या, नाबालिग समेत 2 आरोपी पकड़े गए

दिल्ली के ओखला में 'लड़की के चलते' चाकू से वारकर एक लड़के की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग समेत 2 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को लड़का व दोनों आरोपी सलोरा पार्क गए थे और 7-8 मिनट बाद लड़के के पार्क से निकलते ही नाबालिग ने उसकी गर्दन में चाकू मार दिया।