दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और दिल्ली के मुख्य सचिव शामिल होंगे। गौरतलब है, दिल्ली की खतरनाक वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी आप सरकार और केंद्र को फटकार लगाई थी।