दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हुआ शुरू, 55 घंटे के लिए रोकी गईं गैर-ज़रूरी गतिविधियां

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हो गया। इस दौरान सभी गैर-ज़रूरी गतिविधियों को सोमवार सुबह 5 बजे तक 55 घंटे के लिए रोका गया है। मेट्रो ट्रेनें येलो लाइन और ब्लू लाइन पर 15-मिनट के अंतराल पर और अन्य लाइनों पर 20-मिनट के अंतराल पर चलेंगी।